जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर पर जमीन के घेराबंदी करने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की. उसकी जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया और पिस्तौल को जब्त किया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. उसने अपने आपको आदि मिश्रा बताया है जो मानगो का रहने वाला है. पुलिस जानने की कोशिश कर रही कि आखिर वह किन परिस्थितियों में वहां गया था और पिस्तौल लेकर किस पर हमला करने गया था.



