जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल के सहयोग से लगने वाले विंटेज और बाइक रैली सह प्रदर्शनी का आयोजन 25 और 26 फरवरी को होगा. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में इसका आयोजन होगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसका आयोजन पहले किया गया था, जिसमें पुरानी कारों को प्रदर्शित किया जायेगा. इसमें देश विदेश के विंटेज यानी पुरानी कारों के मालिक कारों को प्रदर्शित कर सकेंगे. इसके अलावा पुरानी बाइक का भी प्रदर्शन होगा. पिछली बार की रैली में हितोडी, क्लासिक कारों को प्रदर्शित किया गया था. इसको देखने और उसकी सवारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी थी. इसके बाद अंतिम दिन इन गाड़ियों की रैली भी निकलने वाली है.











