
जमशेदपुरः जमशेदपुर महानगर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टेल्को में वृक्षारोपण किया गया. जहां दर्जन भर पौधे लगाकर इनके द्वारा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया. जानकारी देते हुए विहिप के सह मंत्री मुन्ना चौबे ने बताया कि संगठन की ओर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में वृक्षारोपण किया गया, ताकि पर्यावरण संतुलन बनी रहे. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला.













