जमशेदपुर : भाजपा के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी के मामले में जानकारी ली. इसके अलावा भाजपा नेता सुधांशु ओझा समेत अन्य भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वाले हालात है. भाजपा के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है. मुसलिम तुष्टिकरण राज्य सरकार कर रही है. इसको लेकर अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी. दूसरी ओर, भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बाद में सारे भाजपा नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक सरयू राय के नजदीकी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी रामनारायण शर्मा दल बल के साथ भी मुलाकात की. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य लोगों से वे बंद कमरे में करीब एक घंटे तक एक एक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान सांसद समेत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी शिकायत की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की भी शिकायत की गयी. इस दौरान बताया गया कि कुछ लोगों के पॉकेट में भाजपा जैसी संगठन चलायी जा रही है. कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा है. सिर्फ कुछ लोगों को ही लाभ मिल रहा है.




