जमशेदपुर : “जय भारत सत्याग्रह यात्रा” कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में शनिवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख के आगमन पर आगवानी एवं स्वागत मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. आगमन स्थान डोबो पुल, सोनारी में 1000 से अधिक कांग्रेसजन एवं मोटर साइकिल काफि के साथ बंटी शर्मा, गुड्डू श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने अभिनंदन किया. “जय भारत सत्याग्रह यात्रा सभा” कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सत्र का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया. अतिथिगणों का स्वागत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बुके प्रदान कर, शॉल प्रदान कर, गाँधी टोपी पहनाकर मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथिगणों का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर एवं ग्रामीण अमित राय ने किया. मुख्य अतिथि अविनाश पाण्डेय ने जय भारत सत्याग्रह यात्रा सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्तागण को आगे आना है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चार हजार कि मी की यात्रा कर भाजपा सरकार के गलत कार्यों महंगाई, बेरोजगारी एवं अडानी के हाथों देश को खोखला करने के आवाज को उठाया है. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता ने आम जनता के आवाज को मजबूती से उठाया, जिससे मोदी सरकार तिलमिला गई और आनन-फानन में राहुल गाँधी जी का सदस्यता षडयंत्र रचकर करा दिया. लोकतंत्र को खतरा मोदी सरकार में बढ़ गया है. प्रखण्ड स्तर के चौक चौराहे, हाट बाजार में नुक्कड सभा का आयोजन कर भाजपा सरकार के नीतियों का विरोध करें. इस कार्य में सभी कांग्रेसजन बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्तागण पार्टी को मजबूत करें, कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, वरिष्ठ नेता को ध्यान से सुने और जिम्मेवारियों का निर्वहन करें. वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, मंत्री बादल पत्रलेख, राकेश्वर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष इंटक, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है. महंगाई चरम पर बढ़ गया है. लोगों को घर चलाना दुभर हो गया है. पढ़ लिख कर नौजवान बेरोजगार है. सभी सरकारी उपक्रम को कमज़ोर कर दिया गया है. सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है. खाद्य पदार्थों का महंगाई चरम पर है. पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के महंगाई ने हर घर का ताना बाना बिगाड कर रख दिया है. 2024 में आम जनता के भलाई के लिए भाजपा को उखाड कर फेकें, कांग्रेसजन जनता के बीच पहुचें. स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने दिया. कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया. कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत मुख्य अतिथि अविनाश पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथिगण प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू के कर कमलों से कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय जीर्णोद्धार का शिलान्यास कार्य जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में ये सारे लोग उपस्थित थे
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद सदस्य एआईसीसी, अखिलेश्वर सिंह, अशोक चौधरी, चन्द्रभान सिंह, अजय सिंह, रघुनाथ पाण्डेय, बिजय खान, राकेश तिवारी, गुड्डू गुप्ता, योगेंद्र सिंह यादव, जसाई मार्डी, सुबोध सिंह सरदार, बिजय यादव, देबू चटर्जी, सुरेश धारी, रविंद्र कुमार झा, अवधेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, खगेनचन्द्र महतो, एल बी सिंह, फकीर चन्द्र अग्रवाल, काल्टू चक्रवर्ती, सामंता कुमार, डॉ परितोष सिंह, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, अमरजीत नाथ मिश्र, जेबा खान, ऊषा सिंह, पुनीता चौधरी, रियाजुद्दीन खान, महेंद्र मिश्र, प्रिंस सिंह, सविता राय, नीरज सिंह, प्रभजोत सिंह, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग, सतदल गिरी, बिमल बारीक, समीर दास, आशीष ठाकुर, ईश्वर सिंह, बबुआ झा, लक्की शर्मा, संजय घोष, कैसर आलम अंसारी, भरत सिंह, हरिहर प्रसाद, कमलेश कुमार, चरणपाल सिंह, अतुल गुप्ता, पवन कुमार बबलू, इंतिखाब वास्ती, संजय तिवारी, राजेश चौधरी, प्रमोद मिश्र, अजय मिश्र, रामदरस चौधरी, अमर कुमार मिश्र, अजय मिश्र, मिठू अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, रईस रिजवी छब्बन, गुरदीप सिंह, ज्योति मिश्र, अपर्णा गुहा, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, नलनी सिन्हा, रंजीत सिंह, रानी राव रंजीत झा, शफीअहमद खान, रमन खान, रेयाज खान, फिरोज खान, आमिर सोहेल, नरेश गौरा, अरविंद कुमार, राजनारायण यादव, मंजीत आनन्द, श्याम सुंदर प्रसाद, विन्दा प्रसाद, नवीन चन्द्र सिंह, आर अःस प्रसाद, मनोज कुमार, बीडी राय, देव शरण सिंह, सुभाष उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, महेंद्र पाण्डेय, राजा ओझा, राजेन्द्र सिंह, अंकुश बनर्जी, नारायण डे, मो सगीर, राहुल गोस्वामी, अभिजीत सिंह, राजा सिंह, अजित उज्जैन, सीमा मोहंती, सुमित्रा पाण्डा, लव कुमार, देव किशोर सिंह, नन्दलाल सरदार, इन्द्र हेम्ब्रम, सपन सरदार, हेमेंद्र सरदार, नवीन कुमार, सुदर्शन तिवारी, सन्नी सिंह, मुकेश झा सहित लगभग चार हजार से अधिक कांग्रेसजन चौक चौराहे तथा टाऊन हाॅल में उपस्थित दर्ज करायी. सभा के अंत में पूर्व एमजीएम मण्डल कांग्रेस के अध्यक्ष अभय उपाध्याय का दुर्घटनावश देहांत होने तथा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया.











