
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन अभियान को चलाया जा रहा है. इसी के तहत गुरुवार को एक सेमिनार का आयोजन जमशेदपुर में किया गया.इस सेमिनार में पोटका एवं बहरागोड़ा के विधायक, उपायुक्त समेत तमाम विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. सेमिनार में मुख्य रूप से जिले भर में चलाये जा रहे अभियान को बल देने और इसके कार्यों में तेज़ी लाने पर चर्चा की गई. पहले चरण में जिले के साढ़े तीन लाख घरों में पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसका कार्य प्रगति पर है. सेमिनार के माध्यम से विधायकों तथा जिले के आला अधिकारियों ने विभागीय पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और ससमय कार्य को पूर्ण किये जाने संबंधी दिशा निर्देश दिए




