
जमशेदपुर : बागबेड़ा का मतलाडीह पंप हाउस बुधवार को चालू हो गया. इससे मतलाडीह, रानीडीह, जटा झोपड़ी, प्रधान टोला बाजार टोला ,सीपी टोला के ग्रामीणों में खुशी देखी गयी. वहीं पंप हाउस व जलापूर्ति शुरू होने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुबोध झा, मुन्ना सिंह व राजेश प्रसाद का स्वागत किया. मतलाडीह जलापूर्ति योजना का बिजली कनेक्शन काटे जाने के कारण पिछले दो महीने से मतलाडीह पंपहाउस बंद था. मतलाडीह जलापूर्ति योजना बन्द होने से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। बस्ती के समाज सेवी मुन्ना सिंह, राजेश प्रसाद ने समाजसेवी व बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा से मिलकर समस्या का समाधान के लिए सहयोग मांगा था. इसके बाद जुगसलाई जलापूर्ति योजना के पंप हाउस पर जोरदार प्रदर्शन एवं बागबेड़ा के पत्थर घाट से जा रहे जुगसलाई के पंप हाउस को बंद करने की घोषणा के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग हरकत में आया और विद्युत विभाग को बोलकर मतलाडी जलापूर्ति योजना के पंप हाउस के विद्युत कनेक्शन को जोड़ने को कहा गया. उपायुक्त कार्यालय पर भी प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की गयी. इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 मार्च की देर रात्रि से मतलाडीह जलापूर्ति योजना से पानी चालू कराए जाने की खुशी में ग्रामीणों स्वागत किए और सुबोध झा को कहा आप बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए आंदोलन करें हम सभी ग्रामवासी आपके साथ हैं.














