
जमशेदपुरः मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार और राजस्थान में साइकिल के कारण जमशेदपुर में वज्रपात के साथ बारिश होगी. शुक्रवार को एक बार फिर शाम होते ही बादल छा गये, तेज आंधी के साथ ओले भी पड़े. बारिश की गति 44 मिमी रही.वही मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश होगी. आज का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज की गई.जानें अगले छह दिन का तापमान-
तिथि —— अधिकतम —– न्यूनतम
रविवार —— 38 ——- 25
सोमवार —— 36 ——- 24
मंगलवार —– 36 ——- 23
बुधवार —— 36 ——- 23
गुरुवार —— 36 ——- 25
शुक्रवार —— 36 ——- 25












