
जमशेदपुर : जमशेदपुर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मार्च माह में ही तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है. मंगलवार को जमशेदपुर का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा. जमशेदपुर में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है, लेकिन मौसम इसी तरह रहेगा. मार्च माह में ही मंगलवार को इतनी ज्यादा गर्मी थी कि चारो ओर लू चल रहा था. लू और कोरोना का कहर लगातार लोगों को बीमार कर रहा है और परेशान कर रहा है. आद्रता भी काफी अधिक थी, लेकिन बारिश का माहौल नहीं बन पाया. आद्रता अधिकतम 59 फीसदी था जबकि न्यूनतम 5 फीसदी रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तापमान में और बढ़ोत्तरी संभव है. होली के बाद गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. धूल भरी आंधी के बीच तपती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है. हालांकि बाजार में टोपी और चश्मा के बिक्री जोरों पर है. धूप से बचने के लिए टोपी का लोग उपयोग कर रहे हैं. वही चश्मा भी आंखों को ठंडक पहुंचा रहा है. उधर कोरोना के बीच बाजार की स्थिति काफी दयनीय है. एक तो होली के बाद लोग बाजार निकले तो गर्मी ने परेशान कर दिया. वैसे मौसम विभाग की बात माने तो इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड़ेगी.













