
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चिलचिलाती धूप का कहर जारी है. इस कारण दिन में तपिश महसूस की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने अनुमानित तापमान जारी किया है, जिसके अनुसार इस हफ्ते 3 अप्रैल शनिवार, 4 अप्रैल रविवार और 8 अप्रैल गुरुवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं आज का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के अनुसार 3 अप्रैल को गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं अधिकतम तापमान 39 तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. 4 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे पारा 1 से 2 डिग्री नीचे आने की संभावना जताई गई है. उसके पश्चात तीन दिन आसमान साफ रहेगा और गरमी चरम सीमा पर रहेगी. 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 तथा न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस अनुमानित है. 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम तापमान बढ़ कर 23 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. गुरुवार को फिर बारिश का अनुमान है. जहां अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है.





