
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंर्तगत ग्वालाबस्ती निवासी बसंत साव के बंद घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसकी जानकारी उन्हें स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस चली गई. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने बसंत साव के घर पर रखे 11 हजार रुपये नकद के अलावा बरतन और गहनों की चोरी की है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि किन सामानों की चोरी हुई है यह बसंत के वापस आने के बाद ही पता चल पाएगा. बसंत उड़िसा में मजदूरी कर घर चलाता है. 7 मार्च को वह अपने परिवार संग चाचा के श्राद्ध कर्म के लिए बिहार के औरंगाबाद गया हुआ था. मंगलवार को उसके घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे. बच्चों ने बसंत के घर का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना आस पास के लोगों को दी. सूचना पाकर आसपास के लोगों ने घर पर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था. उन्होने तत्काल इसकी सूचना बसंत को दी.


















