
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में सेवानिवृत्त हो चुकीं इतिहास विभाग की शिक्षिका डॉ रेवा प्रीतिलता होरो, लाइब्रेरियन सीमा कुमारी सिंह तथा वरीय लिपिक कौशल किशोर सिंह को सम्मानित किया गया.
प्राचार्या प्रो. (डॉ) शुक्ला महांती ने शॉल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया. साथ ही उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामना दी. इस अवसर पर सामाजिक दूरी सहित अन्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रधान सहायक विश्वंभर यादव, ज्योतिप्रकाश महांती समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







