
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता राजन सिंह की माता जानकी देवी (93 वर्ष ) का मंगलवार को निधन हो गया. जानकी देवी ने अपनी अंतिम सांस भालूबासा स्थित मकान में ली. वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. राजन की माता के निधन की खबर पाकर समर्थकों शोक संवेदना प्रकट की और ढाढ़स भी बढ़ाया. राजन की माता जानकी देवी के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा समर्थक व कई अन्य दल के लोग भी शामिल हुए. बड़े भाई रंजीत सिंह ने मुखाग्नि दी. जानकी देवी अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड गयी है. जानकारी मिलने के बाद पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय में उनके आवास पर जाकर परिवार के लोगों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की.















