जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस विश्वविद्यालय में सोमवार को जेनेरिक इन्फोटेक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जमशेदपुर की कंपनी द्वारा आयोजित सत्र में कंपनी में आगे प्लेसमेंट के अवसरों के साथ ही कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा सत्र में बीसीए एवं एमसीए की छात्राओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा भी हुई. इस में लगभग 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ रत्ना मित्रा, प्लेसमेंट सदस्य एवं फैकल्टी रितेश कुमार ठाकुर व संगीता महतो उपस्थित थे.



