
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित आरपी पटेल हाई स्कूल के पास गौशाला नाला रोड निवासी रोहित सिंह पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. घटना के बाद घायल अवस्था में ही रोहित को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि रोहित पर राहुल सिंह नामक युवक ने हमला किया है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.






