
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के गौरी घाट में दोस्त संग नहाने गए कदमा भाटिया बस्ती के युवक की डूबने से मौत हो गई है. युवक की पहचान 26 वर्षीय सुमित दास के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5:30 बजे दो दोस्त गौरी घाट पहुंचे थे. दोनों ने पहले शराब पार्टी की. उसके बाद नहाने के क्रम में सुमित गहरे पानी में चला गया जहां वह डूब गया. अंधेरा होने की वजह से रविवार को शव नहीं निकाला जा सका. इधर सोमवार की सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुमित का शव पानी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दे कि तीन दिनों के भीतर कपाली में डूबने से तीन युवकों की मौत हो चुकी है.





