जमशेदपुर : मानगो के बगानशाही निवासी 39 वर्षीय परवेज आलम 6 अगस्त की शाम से लापता है. परिजनों के अनुसार, परवेज 6 अगस्त की शाम करीब 7 बजे अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिवार उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को परवेज आलम के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दे, तो 6207891131 नंबर पर सूचित करें.




