
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाटा स्टील के चीफ सिक्यूरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन अरविन्द कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिक्युरिटी एवं फायर ब्रिगेड के द्वारा योग शिविर का आयोजन एफएसटीसी (फायर सिक्युरिटी ट्रेनिंग सेंटर) में की गई. इस शिविर को योग प्रशिक्षक के रुप में बिहार योग स्कूल के आचार्य स्वामी गोरखनाथ सरस्वती ने सम्पन्न करवाया. उन्होंने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास का माध्यम है. प्रतिदिन के योगाभ्यास से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित किया जा सकता है. यह एक सरल और प्रभावी उपाय है जिसे अपना कर जीवन शैली को खुशहाल बनाया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

सुबह दस बजे से शुरू होकर ग्यारह बजे तक यह योग शिविर चला. विभिन्न तरह के योग का प्रशिक्षण महिला एवं पुरुष सहकर्मियों सहित विभाग के लगभग दो सौ लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया. इसमें सिक्युरिटी विभाग,फायर ब्रिगेड विभाग सहित वेन्डर पार्टनर के लोग उपस्थित थे. इस योग शिविर के आयोजन में विभाग की एचआरबीपी साक्षी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. टाउन सिक्युरिटी के हेड गिरीश कुमार शर्मा, फायर के राकेश जोशी, मैनेजर महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, विनित कुमार सिंह, कमल आनन्द एवं यूनियन कमिटी मेम्बर संतोष कुमार सिंह, ब्रिजेश पटेल, निलेश कुमार, मुन्ना सिंह,चंदन घोष सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष सहकर्मियों ने इस शिविर में भागीदारी सुनिश्चित की. अंत में निलेश कुमार ने योग सेहत के लिए, होता है वरदान, सब रोगों का कर रहा, योग आज निदान. कहकर सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की.











