रांची/सिमडेगा/पलामू : झारखंड में शाम चार बजे तक की घटनाएं आप देख सकते है एक क्लिक पर. नीचे बढ़े सारी खबरें. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)

सिमडेगा में सांप काटने से तीन बच्चियों की गयी जान
सिमडेगा जिले में तीन मासूमों की जान चली गयी. अंधविश्वास व अव्यवस्था के कारण इन तीन मासूमों की जान गयी है. यह मामला सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर के ताराबोगा पंचायत के कंदाबेड़ा गौरीडूबा गांव में घटा है. जहां बीती रात तीन मासूमों 8 साल की एडलिन एक्का, अंकिता लकड़ा और हर्षिता लकड़ा खेल रही थी. इसी बीच किसी सांप ने उनको डंस लिया. बताया जाता है कि चर्च में वे तीनों बच्चियां नवाखाना का पर्व मनाकर लौटी थी. काफी दुर्गम इलाका होने के कारण रात में एंबुलेंस का फोन नहीं लगा, जिससे तीनों को झाड़फूंक के जरिये सांप के दंश से बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उनकी मौत हो गयी. सोमवार की सुबह तक झाड़फूंक होता रहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. लोग तीनों के शव को ओड़िशा ले जाना चाहते थे और कह रहे थे कि चंगाई के बाद वे तीनों ठीक हो जायेंगी, पुलिस ने काफी समझाया, जिसके बाद शव को उठने दिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
गिरीडीह में बच्ची की मिली लाश
गिरीडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बैंडोडीह पंचायत के पांडेयडीह गांव में सोमवार को एक तालाब से 9 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया. शव घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मिला. बताया जाता है कि रविवार की शाम को बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी और रात भर नहीं आयी. सुबह में उसका शव तालाब के पास बरामद किया गया. वह नरेश पांडेय की इकलौती बेटी सुनीता कुमारी थी. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)

पलामू में ट्रक की टक्कर से एक युवक समेत 6 भैंसों की मौत
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया के चरवाडीह गांव में सोमवार की ओक कंटेनर और ट्रक की आपसी टक्कर में 6 भैंस समेत एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि युवक भैंसी चराकर लौट रहा था कि अचानक से यह हादसा हुग़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि कंटेनर की टक्कर एक स्कार्पियो को बचाने के चक्कर में ट्रक से टक्कर हो गयी, जिससे कंटेनर में लदे 28 भैंस में से थह की मौत हो गयी. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
लातेहार में युवक का फंदे से झूलता मिला शव
लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के प हाड़पुरी स्थित संत जेवियर स्कूल के पीछे इमली के एक पेड़ में सोमवार को फंदे से झूलता हुआ एक युवक की लाश मिली, जिसकी प हचान पहाड़पुरी निवासी सुनील राम उर्फ छोटे के रुप में की गयी. बताया जाता था कि वह नगर पंचायत में सफाई का काम करता था. रविवार की शाम को सुनील अपने घर गया था. घर आने के बाद किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया और वो घर से निकल गगया, जिसके बाद उसका शव मिला. उसने कहा था कि वह आत्महत्या कर लेगा और ऐसा ही उसने किया. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)

गुमला में हॉकी खेलकर लौट रहे दो युवको की हत्या
गुमला जिले के रायडीह इलाके में खुरसुती गांव में रविवार की देर रात दो युवकों की कुल्हान से वारकर मौत के घाट उतार दिया गया. मरने वालों में चैनपुर प्रखंड के नातापोला गांव के 24 वर्षीय बिनोद एक्का ौर बेंदोरा गांव के 25 वर्षीय राहुल तिर्की शामिल है. ये दोनों आपस में दोस्त थे और रविवार की सुबह वे लोग हॉकी खेलने के लिए कनचोड़ा गांव गये थे. वहां से वापस लौटते वक्त ही किसने हत्याकांड को अंजाम दिया. हालांकि, सभी ने यह कहा है कि कोई पुरानी दुश्मनी इन लोगों की नहीं थी, लेकिन फिर भी हत्याकांड को अंजाम दिया गया. डबल मर्डर केस की जांच शुरू की गयी है.







