जमशेदपुर: झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी (जेएसओयू) का नया स्टडी सेंटर रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में खुल गया है. इस विषय से संबंधित संबद्धता प्रपत्र कॉलेज को प्राप्त हो चुका है. बहुत जल्द इस स्टडी सेंटर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा.रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष राम बचन ने कहा कि यह सेंटर राज्य के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा.(नीचे भी पढे)
इसके माध्यम से वैसे लोग भी अपनी शिक्षा पूरी कर पायेंगे, जो किसी कारणवश कॉलेज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. सचिव गौरव बचन ने कहा कि इस सेंटर में विद्यार्थी कम शुल्क में रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.आस-पास के ग्रामीण विद्यार्थी इस ओपेन यूनिवर्सिटी का केंद्र खुलने पर कई विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा,पीजी कोर्स कर पायेंगे.



