झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand-bjp-भाजपा : अर्जुन मुंडा का ट्विट कुछ कहता है, क्या झारखंड भाजपा...
spot_img

jharkhand-bjp-भाजपा : अर्जुन मुंडा का ट्विट कुछ कहता है, क्या झारखंड भाजपा में बदलाव के है ये संकेत, ट्विट से नदारद है रघुवर दास

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा में बदलाव के संकेत पहले से ही मिलने लगे है. संथाल परगना में जिस तरह से आदिवासी और गैर आदिवासी का मुहिम छिड़ गया है, उससे भाजपा के सामने चुनौतियां काफी ज्यादा बढ़ गयी है. इसको देखते हुए हाल में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर भाजपा नेतृत्व द्वारा काफी ज्यादा भरोसा किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अर्जुन मुंडा की तारीफ के पुल बांध रहे है. मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा की ओर से रघुवर दास का ही नाम आगे किया गया था, लेकिन तीन चरणों के परिणाम सकारात्मक आता नजर नहीं आने के बाद अर्जुन मुंडा के कद को बढ़ाया गया. इसके बाद उनको संथाल परगना की कमान दे दी गयी और पार्टी में उनको ही आगे किया गया. हालांकि, मुख्यमंत्री के चेहरे में बदलाव को लेकर भाजपा की ओर से कोई भी अधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है, लेकिन अर्जुन मुंडा ने खुद झारखंड के चुनाव को लेकर दो ट्विट किये है.

एक ट्विट में अर्जुन मुंडा ने कहा है ”पूरे झारखण्ड के अन्दर जनता तय करके बैठी है कि इस बार कमल फूल की सरकार फिर एक बार बनानी है और नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में झारखण्ड को विकास के रास्ते पर ले जाना है”. इस ट्विट में झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए नरेंद्र मोदी का नेतृत्व को ही श्री मुंडा ने उल्लेख किया है जबकि कहीं भी उनके ट्विट में रघुवर दास का नाम नहीं है जबकि भाजपा का नारा झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा के साथ कहीं कहीं रघुवर दोबारा भी नारे लगे है. वैसे आपको दूसरा ट्विट दिखाते है. दूसरे ट्विट में अर्जुन मुंडा ने जनता को भरोसा दिलाया है कि भाजपा आदिवासियों को नेतृत्व देता रहा है. उनके ट्विट में लिखा है ”भाजपा की सरकारों ने हमेशा से आदिवासी नेतृत्व को सिर्फ सम्मान ही नहीं दिया बल्कि आगे भी बढ़ाया है”. इन दोनों ट्विट को राजनीतिक हल्कों में चर्चाओं का बाजार गरम है और यह अंदेशा जताया जा रहा है कि भाजपा में बदलाव के संकेत है. हालांकि, पार्टी इसको लेकर चुप्पी साध चुकी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading