• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-assistant-policemen-झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों का दर्द सुनिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, यह पीड़ा है, जो छलक रहा है, ये भी आपके ही राज्य के आदिवासी-मूलवासी है, देखिये-video-कैसे बिलख रहे है, नक्सलियों और अपराधियों से लोहा लेने वाले सहायक पुलिसकर्मी इतने बेबस है आपके ही शासन मेंं-video, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में दी गयी थी नौकरी, रघुवर दास उनके पास पहुंचे तो रो पड़े सहायक पुलिसकर्मी

October 20, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सहायक पुलिसकर्मी का दर्द देखिये-video-वीडियो

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 24 दिनों से सहायक पुलिसकर्मी अपने वेतन और स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलनरत है. वे लोग अपने बच्चों के साथ वहां बैठे हुए है. ये सारे लोग सरकार से गुहार लगा रहे है कि उनको नौकरी दे दी जाये. उनको सहायक पुलिसकर्मी के तौर पर रघुवर दास की सरकार के वक्त बहाल किया गया था और कहा गया था कि उनको सरकार स्थायी नौकरी पर बहाल कर लेगी. इसके लिए बकायदा शारीरिक जांच भी हुई और दौड़ भी लोगों ने लगायी, सारी जांच से वे लोग गुजरे, लेकिन आज तक उनको नौकरी और पैसा तक नहीं मिल पाया. हालात यह है कि सारे लोग गुस्से में है. ये सहायक पुलिसकर्मी अपने बच्चों के साथ मोरहाबादी मैदान में डटे हुए है. बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जब उनसे मिलने पहुंचे तो उनका दर्द छलक गया. सहायक पुलिसकर्मियों ने तो हेमंत सोरेन की सरकार पर सवाल उठाया कि वे लोग भी आदिवासी ही है, उनको भी पैसे चाहिए, नौकरी चाहिए, वे लोग 24 दिनों से ऐसे बैठे है, फिर भी क्यों नहीं सरकार पूछने आ रही है. बाद में खुद रघुवर दास ने वहां ऐलान किया कि अगर झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार एक सप्ताह में उनकी मांगों को लेकर संवेदनशीलता नहीं दिखाती है और फैसला लेती है तो वे खुद धरना देंगे. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)

सहायक पुलिसकर्मी का बयान वीडियो-video

उन्होंने इसको लेकर एक पत्र भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि झारखंड अति नक्सल प्रभावित राज्यों में से एक है. यहां के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण नक्सली गतिविधियों में यहां के युवा मजबूरी में शामिल होते रहे हैं. हमारी (रघुवर दास-भाजपा) सरकार ने काफी विचार विमर्श के पश्चात नक्सल क्षेत्र के युवक एवं युवतियों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से राज्य में सहायक पुलिसकर्मी की नियुक्ति की महत्वकांक्षी योजना प्रारंभ की थी, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवक एवं युवतियों को सहायक पुलिस के रूप में नियुक्त कर तीन वर्षों का पुलिस प्रशिक्षण दिया गया था, जिसे भविष्य में राज्य में उपलब्ध होने वाली पुलिस पदों की नियुक्तियों में प्राथमिकता देकर समायोजित किया जाना था. सहायक पुलिस के रूप में प्रशिक्षित ये कर्मी अब काफी उपयोगी हो चुके हैं, जिनका उपयोग ट्रैफिक पुलिस, सुरक्षा पुलिस के रूप में किया जाता रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कोरोना काल में इनकी भूमिका काफी उपयोगी एवं सराहनीय रही है. यह भी उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के इन युवक एवं युवतियों का सहायक पुलिस के रूप में नियुक्त होने के फलस्वरूप राज्य में नक्सल गतिविधियों मे कमी आयी थी. कारण यह था कि पूर्व में जहां नक्सल क्षेत्रों से संबंधित युवक भटककर एवं आर्थिक प्रलोभन के कारण नक्सल गतिविधियों में शामिल हो जाते थे, वहीं पर सहायक पुलिसकर्मी के रूप में नियुक्ति होने के कारण वे मुख्यधारा में शामिल हुए. मानदेय प्राप्त होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति सबल हुई और अपने पैरों पर खड़े हो पाये. फलतः नक्सल गतिविधियों के लिए स्थानीय युवक उपलब्ध नहीं हो रहे थे. दुर्भाग्य की बात है कि ये सहायक पुलिसकर्मी जो स्थानीय आदिवासी-मूलवासी ही हैं, अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पिछले 24 दिनों से अपने जीवकोपार्जन के लिए रांची में विषम परिस्थितियों में नवरात्र-दुर्गा पूजा के बीच आंदोलनरत हैं. इनकी स्थिति नाजूक हो गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

आंदोलन के कारण इनके बच्चों की पढ़ाई भी छूट गयी है. चार पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है और विगत दिनों में एक और महिला सहायक पुलिसकर्मी जो गुमला की रहनेवाली थी, की भी मौत हो गयी है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि तत्काल इनकी सेवा पूर्व की भांति ली जाये तथा इनके मानदेय में प्रतिवर्ष निश्चित अनुपात में वृद्धि की जाये, प्रति वर्ष पुलिस पदों की रिक्तियों के विरूध होनेवाली नियुक्तियों में सहायक पुलिसकर्मी को प्राथमिकता दी जाये और इसके लिए सहायक पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण-सेवा के प्रत्येक वर्षों के लिए अतिरिक्त अंक दिये जा सकते हैं, जिन पांच सहायक पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उन्हें सरकार मुआवजा राहत राशि प्रदान करे.

Developer

Developer

Related Posts

Weather alert : चक्रवाती तूफान के पहले येलो अलर्ट, यहां बनने लगा निम्न दबाव
खबर

Weather alert : चक्रवाती तूफान के पहले येलो अलर्ट, यहां बनने लगा निम्न दबाव

October 24, 2026
Saraikela accident : कुकड़ू में सड़क हादसा, एक की मौत, विरोध में सड़क जाम
खबर

Saraikela accident : कुकड़ू में सड़क हादसा, एक की मौत, विरोध में सड़क जाम

October 24, 2026
jamshedpur gangster akhilesh singh big relief : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आर्म्स एक्ट के मामले में किये गये बरी, नहीं टिक पायी सरकार की दलील

Next Post
jamshedpur-drowning-स्वर्णरेखा नदी में बहती हुई आ रही थी महिला, स्थानीय लोगों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, स्थिति गंभीर

jamshedpur-drowning-स्वर्णरेखा नदी में बहती हुई आ रही थी महिला, स्थानीय लोगों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, स्थिति गंभीर

jamshedpur-sikh-सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने कला-प्रतिभा का किया सम्मान, प्रतिभावान सिख युवकों को किया गया सम्मानित

jamshedpur-sikh-सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने कला-प्रतिभा का किया सम्मान, प्रतिभावान सिख युवकों को किया गया सम्मानित

west-singhbhum-crime-मनोहरपुर पुलिस ने बुजुर्ग की हत्याकांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक की तलाश में छापामारी

west-singhbhum-crime-मनोहरपुर पुलिस ने बुजुर्ग की हत्याकांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक की तलाश में छापामारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News