रांची : झारखंड के जामताड़ा से विधायक डॉ इरफान अंसारी, कांग्रेस के ही कोलेबिरा से विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और हिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप को बंगाल पुलिस ने बड़े पैमाने पर नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इन तीनों के पास से गाड़ी से इतना ज्यादा कैश मिला है कि उसको गिनने के लिए बैंकों से संपर्क किया गया है ताकि मशीन लगाकर उनकी गिनती की जा सके. (नीचे देखे पूरी खबर)
बताया जाता है कि तीनों कांग्रेस विधायक एक ही गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में ही बंगाल पुलिस ने तीनों विधायकों को गिरफ्तार कर लिया और उनको हिरासत में ले लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि रानीहाटी मोड़ के पास स्पेशल चेकिंग की जा रही थी कि तब तक गाड़ी में सवार होकर तीनों विधायक पहुंचे. उनकी चेकिंग की गयी तो उनकी गाड़ी से बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया गया. गाड़ी जामताड़ विधायक डॉ इरफान अंसारी के जेएच09-एओ-0016 है, जिसमें सारे नगद मिले है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर कैश कहां से आया और किस चीज के लिए कैश दिया गया था. बताया जाता है कि ये तीनों विधायकों ने क्रास वोटिंग राष्ट्रपति चुनाव में की थी. इसके अलावा सरकार गिराने की साजिश में भी वे लोग शामिल हो सकते है.







