
हजारीबाग : झारखंड पुलिस ने शनिवार को भी बड़ी कामयाबी हासिल की. झारखंड के हजारीबाग पुलिस ने विष्णुगढ़ के सात माइल जमुनिया नाला पुल के पास छापामारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से बड़े पैमाने पर असलहे बरामद किये गये है. हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि विष्णुगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्वर में पुलिस टीम गठित की गयी थी. छापामारी के दौरान अवैध हथियार बनाने का खुलासा हुआ, जहां फैक्ट्री संचालित की जा रही थी और पिस्तौल और अन्य अग्नेयास्त्र बनाये जा रहे थे. पकड़े गये अपराधियों को बिहार के मुंगेर से भी गिरफ्तार किया गया था. बिहार एसटीएफ की टीम ने मुंगेर से पांच अपराधियों को गिरप्तार किया गया था. यहां देशी बंदूक, देशी कट्टा, देशी पिस्तौल बनाया जाता था. बताया जाता है कि विष्णुगढ़ थाना से आधा किलोमीटर की दूरी पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलायी जा रही थी और पुपिलस को जानकारी नहीं थी. बिहार के मुंगेर से जब अपराधी पकड़ाये तो पुलिस ने निशानदेरी पर उसको गिरफ्तार किया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

पुलिस ने वहां से 52 पिसतौल, पिस्तौल के 39 बट, दो माइलिंग मशीन, एक शार्पनिंग टूल, एक ड्रिलिंग मशीन, एक लेथ मशीन, दो बाइक, एक जेनरेटर, आठ मोबाइल समेत अन्य सामानों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में बोकारो के मोहम्मद अख्तर, बोकारो के चंद्रपुरा स्थित नवाडीह निवासी मोहम्मद शमीम अख्तर, नावाडीह के बंदियो मुश्ताक, मोहम्मद इमरान, सोनू आलम, मोहम्मद नसीम और मुंगेर के कासीबाजार निवासी मोहम्मद अमरान शामिल है.














