रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने विधायक दल का नेता का चुनाव करेगा. विपक्ष के नेता इसके बाद फाइनल हो जायेगा. इसको देखते हए भाजपा के संसदीय बोर्ड ने झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद डॉ के लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. उनकी ही देखरेख में भाजपा के विधायक दल के नेता और विपक्ष के नेता का चुनाव कराया जायेगा. भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से इसको लेकर सरकुलर जारी किया गया है.



