रांची: राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य साहू को बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई. इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी गई. आदित्य साहू ने अपने इस राजनीतिक सफर में कई बाधाएं पार की. वर्ष 1980 में एक 17 साल की उम्र में भाजपा की सदस्यता ली. इसके बाद अपने इलाके में बूथ कार्यकर्ता बन गए. आज वह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. ये और कोई नहीं बल्कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष प्रो आदित्य साहू का राजनीतिक सफर है. साहू ने 1980 में बगैर किसी स्वार्थ बगैर किसी मंशा बगैर किसी पद की लालसा के भाजपा के लिए काम शुरू किया. 1984 में बूथ अध्यक्ष की कमान संभाली. इससे पहले वे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में अपना काम किए है. आज आदित्य साहू का झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है.(नीचे भी पढ़े)
झारखंड के अब तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
- दुखा भगतः वर्ष 1998 से दिसंबर 2001
- अभयकांत प्रसादः दिसंबर 2001 से जुलाई 2004
- ऱघुवर दासः जुलाई 2004 से मई 2005
- यदुनाथ पांडेयः मई 2005 से अक्तूबर 2007
- पशुपतिनाथ सिंहः अक्तूबर 2007 से जनवरी 2009
- रघुवर दासः जनवरी 2009 से सितंबर 2010
- दिनेशानंद गोस्वामीः सितंबर 2010 से मार्च 2013
- रवींद्र रायः मार्च 2013 से अगस्त 2016
- लक्ष्मण गिलुआः अगस्त 2016 से फरवरी 2020
- दीपक प्रकाशः फरवरी 2020 से जुलाई 2023
- बाबूलाल मरांडीः जुलाई 2023 से जनवरी 2026
- आदित्य साहूः 14 जनवरी 2026 से















