• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 8, 2026
19 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jharkhand-BJP-Rally : रांची में भाजपा की विश्वास रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा-खुद के नाम पर और अपने करीबियों के नाम पर खदान की लीज ली गयी है, कुछ भी सुरक्षित नहीं, अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति / झामुमो के नेताओं ने जमीन लूटी है : बाबूलाल मरांडी / शहीदों के सपने अब भी नहीं हुए पूरे : अर्जुन मुंडा / आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की : रघुवर दास

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आज बीजेपी की विश्वास रैली मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गयी. जिसके मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा थे. इस रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है. सभी वीर शहीदों को नमन. आदिवासी समाज की चिंता किसी ने की है, तो वो है बीजेपी. आजादी की लड़ाई से पहले आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. तिलका मांझी ने दामिन विद्रोह किया था. सिदो-कान्हो, बुद्धू भगत समेत अन्य वीर शहीदों ने अंग्रेजों से लोहा लिया. आदिवासी बोलते कम हैं, लेकिन आदिवासी समाज के वीर जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दे दी. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कार्यालय समेत राजधानी की तमाम मुख्य सड़कों को होर्डिंग-बैनर से पाट दिया गया था. जैसे ही जेपी नड़्डा रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे उन्होंने लोगों का जोहार बोलकर संबोधन किया. उनके लिए यहां विशेष व्यवस्था की गई थी. सड़क पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी. जैसे ही वे रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वहां पर मौजूद तमाम कार्यकर्ताओं का भी उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में कुछ भी ठीक नहीं है. हमारी बहनें भी सुरक्षित नहीं है. ऐसे में झारखंड में बदलाव की जरूरत है. आप विश्वास दिलाएं कि बीजेपी को वोट कर मजबूती प्रदान करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

हेमंत सरकार पर हमला
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वर्ग की सुध ली है. महिलाओं को जहां शौचालय की सुविधा दी है, वहीं पक्का मकान की भी सुविधा दी है. ये बदलते भारत की तस्वीर है. इस दौरान उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि खुद के नाम पर और अपने करीबियों के नाम पर खदान की लीज ली गयी है. झारखंड में नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं. पुलिस मूकदर्शक है. यहां बहनें सुरक्षित नहीं हैं. अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति है. जहां कमीशनखोरी हो, महिलाओं की इज्जत नहीं हो. निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के आवास पर ईडी की रेड पर भी राज्य सरकार को परेशानी हुई. (नीचे भी पढ़ें)

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की है. 70 साल में किसी ने इनकी चिंता नहीं की. आदिवासी समाज के लिए संग्रहालय बनाना और उसे सुसज्जित करना आपका सम्मान है. कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जायेगा. मोदी सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री आदिवासी हैं. 190 एमएलए हैं. गरीबी से लोग बाहर निकल रहे हैं. इसमें काफी संख्या में आदिवासी हैं. 11 करोड़ बहनें शौचालय के लिए खुले में जाती थीं. मोदी सरकार ने इन्हें शौचालय की सुविधा दी है. इसमें ढाई करोड़ आदिवासी बहनें शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनसंघ की स्‍थापना से ही आदिवासी समाज की सुध ली जा रही है. कड़िया मुंडा को पद्मश्री से नवाजा गया है. वे मंच पर मौजूद हैं. उनका स्वागत है. जेपी नड्डा ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है. सभी वीर शहीदों को नमन. आदिवासी समाज की चिंता किसी ने की है, तो वो है बीजेपी. आजादी की लड़ाई से पहले आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. तिलका मांझी ने दामिन विद्रोह किया था. सिदो-कान्हो, बुद्धू भगत समेत अन्य वीर शहीदों ने अंग्रेजों से लोहा लिया. आदिवासी बोलते कम हैं, लेकिन आदिवासी समाज के वीर जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दे दी. (नीचे भी पढ़ें)

झामुमो के नेताओं ने जमीन लूटी है : बाबूलाल मरांडी
बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही विकास करेगी. नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में भी आपकी सुध ली. भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है. पार्टी को मजबूत करें. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के दिलों में आदिवासी समाज बसता है. अगल झारखंड राज्य के लिए आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी. भाजपा ने राज्य के वर्षों की मांग पूरी की और झारखंड बनाया. झारखंड में बिजली और सड़क का अभाव था, लेकिन बीजेपी ने जनता के सपनों को पूरा किया. सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खुद और करीबियों के नाम पर खदान का लीज लिया. उन्होंने कहा कि झामुमो के नेताओं ने जमीन लूटी है. पूजा सिंघल पर ईडी की रेड पर उन्होंने कहा कि इस मामले में भी सरकार को परेशानी हुई. (नीचे भी पढ़ें)

शहीदों के सपने अब भी नहीं हुए पूरे : अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हो समेत कई अमर शहीदों ने अपनी आहुति दी, लेकिन उनके सपने अब भी पूरे नहीं हुए. इसी कारण बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. 2014 से विकास की यात्रा शुरू हुई है. साढ़े 10 करोड़ आदिवासियों से कहा कि ये आत्मगौरव व आत्म सम्मान का कालखंड है. आदर्श ग्राम के रूप में हमारा देश समृद्ध होगा. अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं. सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए नरेंद्र मोदी सरकार समर्पित है. 8 साल का कार्यकाल पूरा कर नये संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. जनजातीय समुदाय इसके केंद्र बिंदु में है. (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की : रघुवर दास
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की है, लेकिन बीजेपी ने इनकी हमेशा सुध ली है. डबल इंजन की सरकार ने जनजातीय आयोग का गठन किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे सुचारू रूप से शुरू तक नहीं किया. इन दिनों बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहा है. आदिवासी सीएम ने कभी भी आदिवासी समाज की चिंता नहीं की है. उन्होंने अविलंब पेसा कानून लागू करने की मांग की. 1932 का खतियान अब तक लागू नहीं किया गया. समाज से माफी मांगने की जरूरत है. घुवर दास ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करता हूं. तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री रहते श्री नड्डा ने राज्य को 5 मेडिकल कॉलेज दिया है. इन्होंने जो तोहफा दिया है. उसके लिए झारखंड शुक्रगुजार है. (नीचे भी पढ़ें)

माइलस्टोन साबित होगी भाजपा की रैली : दीपक प्रकाश
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह रैली इतिहास रचेगी, माइलस्टोन साबित होगी. अटल बिहार वाजपेयी की सरकार ने आदिवासियों के लिए अलग झारखंड बनाया. यही नहीं उनके लिए अलग मंत्रालय भी बनाया. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार विनाश की ओर ले जा रही है. यह विनाश चुननेवाली सरकार है.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur-Police-Action : डीएसपी के बॉडीगार्ड के भांजे की हत्या मामले में मुख्य हत्यारोपी इमरान को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Jamshedpur-Police-Action : डीएसपी के बॉडीगार्ड के भांजे की हत्या मामले में मुख्य हत्यारोपी इमरान को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Railway-News : टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से 8 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक हिरासत में

Railway-News : टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से 8 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक हिरासत में

Jamshedpur-Crime-Diary : परसुडीह में कब्र से महिला की लाश बरामद होने के मामले में अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, दामाद व नाती से पूछताछ जारी, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार / क्राइम से जुड़ी अन्य खबरें भी एक क्लिक में पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News