
रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की राजधानी रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में तय किया गया कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा आंदोलन चलायेगी जबकि पार्टी के बूथ स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को मनाया जायेगा. इसकी बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की जबकि भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे. इस दौरान यह घोषणा की गयी कि पंचायत चुनाव को लेकर आंदोलन चलाया जायेगा और जिला परिषद का चुनाव मजबूती से वे लोग लड़ेंगे. टीकाकरणण को लेकर भी अभियान चलाया जायेगा. इस मौके पर दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला और कहा कि जनता त्रस्त है. बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम को आगे बढ़ाने के बजाय परिवार के नाम को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस कर रही है. भाजपा ने ही झारखंड अलग राज्य बनवाया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 नवंबर को राज्य का गठन किया था. एयरपोर्ट का नामकरण भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाने का फैसला लिया. केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है. इस मौके पर पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने सभी को बूथ समिति के स्तर पर कमेटी का गठन करने और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 15 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाने का भी दिशा निर्देश दिया. एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तारीफ की. (नीचे पूरी खबर देखें)

जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, भव्य स्वागत
भाजपा विधायक दल के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. उनके शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया. गुंजन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं. उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को सदैव उत्साहित करता है. दूसरी ओर, भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में बाबूलाल मरांडी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, अनुसूचित जनजाति के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, सुरेन्द्र राय, डीएन सिंह, केएन ओझा, विक्की यादव, परमेश्वर प्रमाणिक, अभिषेक चतुर्वेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर देखें)

नागरिक सुविधा मंच ने बाबूलाल मरांडी का किया स्वागत
जमशेदपुर की जनता की समस्याओं को उठाने वाली संस्था नागरिक सुविधा मंच के झारखंड के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह एवं नागरिक सुविधा मंच के शशि कुमार मिश्र संयोजक झारखंड के नेतृत्व में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का आज जमशेदपुर के स्थानीय परिसदन में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. सर्वविदित है कि बाबूलाल मरांडी ने जुबिली पार्क के गेट के ताले खुले इस बात को लेकर टाटा स्टील के अधिकारियों से उन्होंने वार्ता की थी और उन्होंने नागरिक सुविधा मंच के इस बैनर तले आंदोलन को समर्थन दिया था. इस मौके पर मुख्य रूप से भूषण दीक्षित, केशव सिंह, कमलेश सिंह, राकेश दुबे, राहुल तिवारी, प्रोफेसर त्रिलोकीनाथ, पहाड़ सिंह, अनिल चौहान, जारी सिंह, अंकित शुक्ला सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर देखें)













