
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जेल चौक के पास एक कार बिजली के पोल से जा टकराई. हालांकि कार तेज रफ्तार में नही थी और समय पर कार का एयरबैग खुल गया जिससे किसी को चोट नहीं आई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शी ओवैस ने बताया कि वो मौके पर खड़ा था, कार पुराना कोर्ट की ओर से एमजीएम की ओर जा रही थी. कार पर दो लोग सवार थे. तभी अचानक से वार चालक को मिर्गी का दौरा पड़ा. जिससे कार अनियंत्रित होकर थोड़ी दूर जाकर बिजली के पोल से जा टकराई और रुक गई. ओवैस ने बताया कि अगर कार पोल से ना टकराई होती तो कार कई लोगों पर चढ़ जाती जिससे बड़ी घटना हो सकती थी. फिलहाल दोनो को एमजीएम अस्पताल पहुंचा दिया गया है.













