अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के धनबाद, बोकारो ,रांची फोरलेन सड़क पर जैप परिसर के सामने एक तेज गति बाइक जैप के बाउंड्रीवाल में जा टकराई. इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान चास निवासी अमित उर्फ विशाल सिंह के रूप में की गयी, जो एलएच मोड़ स्थित वाइन शॉप का सुपरवाइजर था. पुलिस ने मृतक के मोबाइल से घर वालों को हादसे की सूचना दी.











