अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो के सिल्ली थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार दत्ता की हत्या कर दी गयी. वे अपने ससुराल आये हुए थे. जिसमें उसकी हत्या उसके छोटे साढू मणिलाल दत्ता और उसके दोस्त शिबू ने मिलकर पत्थर से कुचलकर कर दी. वह 25 फरवरी से ही लापता था. मृतक के छोटे भाई राजेश दत्ता ने बालीडीह थाने में ससुराल वालों के द्वारा हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने इसी क्रम में छानबीन शुरू की. जिसके बाद चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरी के रहने वाले मणिलाल और शिबू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद दोनों ने हत्या की बात शिवकार ली है. उन्ही दोनों के निशानदेही पर शुक्रवार को नारकेरा के सूखे तालाब के किनारे मृतक का शव बरामद किया गया. मृतक का जिस पत्थर से कुच कर हत्या की गयी वह भी बरामद किया गया है. जो खुन से लथपथ मिला है. इसका लेकर पुलिस ने बताया कि यह पारिवारिक कलह के कारण छोटे साढू ने उसकी हत्या की है.



