अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के चितामी में स्थित इजरी नदी बालू घाट में कोदुआगोड़ा निवासी 25 वर्षीय जय कुमार मांझी का शव स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर पुलिस को कई बीयर की बोतल भी मिली है. ऐसे में ये प्रतीत हो रहा है कि मृतक के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद होंगे, जिन्होंने इसका सेवन किया है. मृतक के मुंह से झाग निकल रहा है. ऐसे में जहर देकर हत्या किए जाने का भी मामला प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इलाके में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है. पुलिस अनुसंधान जारी.




