अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के जाने माने मंदिर चंचली मंदिर और सूर्य मंदिर में चोरों ने दान पेटी तोड़ सभी पैसा ले कर भाग निकले. बाइक सवार तीन अपराधी मंदिरों को लगातार बना रहे हैं निशाना, माराफारी थाना क्षेत्र के चंचली मंदिर के दान पेटी को तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम सीसीटीवी में कैद हुए 3 चोर. माराफारी थाना क्षेत्र के कसिया टांड़ के शिव और हनुमान मंदिर में शिवलिंग और बजरंगबली की मूर्ति खंडित करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)

फिर देर रात तीन बाइक सवार अपराधियों ने माराफारी थाना क्षेत्र के चंचली मंदिर की दानपेटी को तोड़कर पैसे उड़ाने का काम किया है. इन अपराधियों ने सेक्टर 4 के सूर्य मंदिर में भी घटना को अंजाम दिया है. यह बाइक सवार अपराधी जिले भर में घूम-घूम कर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं. पुलिस अब तीनों बाइक सवार अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
हाल के दिनों में जारीडीह थाना क्षेत्र और कसमार थाना क्षेत्र में भी मंदिरों को निशाना बनाया गया. चंचली मंदिर के दो गेट का ताला तोड़कर दान पेटी में रखें पैसे को लेकर चोर फरार हो गए. घटना सुबह 4:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक गार्ड जब मंदिर से हटा उसके बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है.



