अनिल कुमार/बोकारो : सेल के स्थापना दिवस एवं उसके गोल्डन जुबिली वर्ष पर इस वर्ष पहली बार बोकारो में लेजर शो के साथ ही अन्य अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. सेल के बोकारो स्थित पदाधिकारियों ने आज समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि आगामी 24 जनवरी को सेल का 50वां स्थापना दिवस है. इस अवसर पर बोकारो के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लेजर शो के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. मैदान में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. सेल की स्वर्ण के अवसर पर पुस्तकालय मैदान में भव्य समारोह आयोजित हो रहा है, जिसमें लेजर शो तो होगा ही, साथ ही गायिका मैथिली ठाकुर एवं लाफ्टर चैलेंज विनर स्टैंडिंग कॉमेडियन रजत सूद के साथ ही इंडियन आइडल के कई कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इसके साथ ही कई स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने का मौका दिया जायेगा. सेल बोकारो के अधिकारियों ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान नगर सेवा भवन के जीएम वीएस पोपली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 24 जनवरी को सेल का स्थापना दिवस है और साथ ही उसी दिन सेल के 50 वर्ष पूरे होने के कारण इस वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष भी मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बोकारो में पहली बार लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही गायिका मैथिली ठाकुर का भी प्रोग्राम होगा. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समारोह स्थल पर फूड स्टॉल भी लगाये जाएंगे. उन्होंने बताया कि शहर वासियों के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए चार एंट्री गेट बनाये जा रहे हैं.



