अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में बंद घर में चोरों ने खिड़की काटकर 3 हजार नकदी और 60 हजार कांसा-पीतल के बर्तन साथ ही डेढ़ लाख की जेवरात की चोरी कर ली. शिवपुरी कॉलोनी की रहने वाली मीनू चटर्जी 15 फरवरी को बांकुड़ा गई हुई थी. शुक्रवार सुबह जब पूरा परिवार लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर जाने पर पता चला कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था. वहीं घर से बर्तन, जेवरात और नकदी भी गायब था. इसकी सूचना थाने को दे दी गयी है. मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है.











