जमशेदपुर : बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रही भागवत कथा के छठे दिन गुरुवार को कथावाचक सीताराम शास्त्री ने ब्यास पीठ से रासलीला, उद्धव-गोपी संवाद एवं रुक्मिणी चरित प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जिसका हृदय सुंदर हैं, वही वास्तव में सुंदर है. जीव और ब्रह्म की एकता का नाम ही रास है. इस रासलीला को शारीरिक मिलन की धरातल पर नहीं रखा जा सकता. यह जीव का ब्रह्म के साथ दिव्य मिलन का महोत्सव है. (नीचे भी पढ़ें)

कंस जरासंघ प्रसंग की चर्चा करते हुए महाराज जी ने कहा कि वर्तमान में हमारा समूचा जीवन पाने और बचाने में व्यतीत हो रहा है. जो नहीं है उसे पाना हैं और जो है उसे बचाना है. ये दोनों भवनाएं जब अति रूप में बढ़ती हैं तो मानव अपना जीवन लक्ष्य भूल जाता है. मनुष्य जीवन उस परम की उपलब्धि के लिए मिला है, संदीपनी के आश्रम में श्री कृष्ण के अध्यापन के प्रसंग में उन्होंने कहा कि शिक्षा गुरू सेवा से ही फलीभूत होती हैं, आज शिक्षा का स्तर तो बढ़ रहा है, पर संस्कारों की हीनता हो रही हैं. भौतिक चकाचौंध में स्वतंत्रता के नाम पर हमलोग स्वच्छंद बनते जा रहे हैं. सत्संग मानवीय मन को यथार्थ दृष्टि प्रदान करता है. महाराज जी सातवें दिन शुक्रवार की सुबह सुदामा चरित, श्री कृष्ण स्वधाम गमन का प्रसंग सुनायेंगे. कथा प्रसंग के बाद हवन एवं पुर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम होगा। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु देर संघ्या तक जमे रहे.(नीचे भी पढ़ें)
(नीचे भी पढ़ें)
गाय दान और स्वास्थ्य सेवाः- एकादशी के दिन कथा वाचक सीताराम शास्त्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल एवं राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल ने गोदान किया. स्वास्थ्य सेवा के तहत लगभग 200 से अधिक लोगों ने निःशुल्क शुगर और ब्लड टेस्ट करवाकर जांच शिविर का लाभ उठाया.(नीचे भी पढ़ें)
दो कन्याओं की शादी
झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन और मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की ओर से आयोजित भागवत कथा में गुरूवार की शाम को रुक्मिणी विवाह कथा प्रसंग के दिन चक्रधरपुर की दो कन्याओं की शादी कराई गई. लक्ष्मी संग गोपाल लागुरी और सोदरा संग मिसरो गोप की शादी हुई. दोनों जोड़ियों को कथावाचक सीताराम शास्त्री ने आशीर्वाद एवं उपहार स्वरूप आवश्यक सामग्रियां तथा नगद सहयोग राशि देकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़ें)
सात यजमानों ने की पूजा
गुरुवार की सुबह सात यजमान क्रमशः अरुण बाकरेवाल, निरंजन मूनका, सरोज भालोटिया, रानी अग्रवाल, ललिता सरायवाला, नारायणी मित्तल, सरोज चेतानी ने संयुक्त रूप से पूजा कराई. गुरुवार को रुक्मिणी विवाह एवं एकदशी के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रमों में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, रांची की नीरा बथवाल, राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, धनबाद के गोविंदपुर से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रेणु दुदानी, समाजसेवी प्रभाकर अग्रवाल, चाईबासा, जादूगोड़ा और धनबाद शाखा की महिलाएं भी शामिल हुईं.




