• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 9, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-by-election-bermo-बेरमो में भाजपा के साथ आजसू भी हारी, आजसू के सुदेश महतो व चंद्रप्रकाश चौधरी ने लगायी थी पूरी ताकत, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप चुनाव जीतने के बाद अपने पिता को यादकर रो पड़े, जमशेदपुर के लोगों ने भी किया अनूप का स्वागत, देखें क्या रहा बेरमो का चुनाव परिणाम, 2019 से जीत का अंतर 2020 में घटा, देखिये अनूप ने क्या लगाया अपना वाट्सएप का फैमिली फोटो

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची/बेरमो : झारखंड में हुए उपचुनाव में बेरमो की सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. कुमार जयमंगल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल को 14223 मतों से पराजित कर दिया. इस चुनाव में आजसू ने भी अपना पूरा दमखम लगाया था. वहां आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और खुद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जमकर प्रचार किया था और उनकी लड़ाई भाजपा के साथ कम और आजसू के साथ ज्यादा हो गयी थी. दरअसल, 2019 के चुनाव में भाजपा चुनाव हारी थी तो आजसू को तीसरे स्थान मिला था. आजसू के उम्मीदवार काशीनाथ सिंह थे, जिनको कुल 16534 वोट मिले थे, इस कारण उनको जोड़कर मत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही थी, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि उनकी जीत होने वाली है. लेकिन आजसू और भाजपा की जोड़ी को पटखनी देकर अनूप सिंह ने चुनाव जीत लिया. अपनी जीत के बाद अनूप सिंह ने सबसे पहले अपने पिता राजेंद्र बाबू को याद किया और कहा कि आज वो होते तो धरती पर सबसे खुशी का पल होता. यह बोलते-बोलते वे रो पड़े. काफी मुश्किलों से उन्होंने अपने पर काबू पाया और कहा कि असली श्रद्धांजलि उनके पिता को उनकी वर्ष 2024 में देंगे जब अपने काम की बदौलत चुनाव जीतेंगे. अभी तो पिताजी के नाम पर चुनाव जीते है और अगली बार मेरे काम का आकलन जनता करेगी, इस कारण चुनौती के साथ हम काम करेंगे. बेरमो उपचुनाव के मतगणना के दिन जमशेदपुर युवा कांग्रेस की टीम बेरमो मतगणना में शामिल हुई, जिसमे भाजपा के पाखंड के खिलाफ प्रचंड जीत हासिल करने पर कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) को युवा कांग्रेस जमशेदपुर की टीम ने पुष्प माला एवं अंगवस्त्र देकर बधाई दी एवं उन्हें जमशेदपुर आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया. इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव डॉ पारितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, पवन तिवारी, दिनेश सिंह, आमिर सोहैल, जगदीश महतो, देवाशीष घोष, अमित कुमार, विमलेश सिंह मुख्य तौर से शामिल हुए. (नीचे पढ़े रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा)

बेरमो के नव निर्वाचित विधायक अनूप सिंह को जमशेदपुरवासियो ने जीत की बधाई दी. मतगणना केंद्र के बाहर उनसे मिल जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बधाई देने वालो में टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चन्द्रभान सिंह, नवचेतन के सचिव रमन झा, सन्तोष सिंह मुन्ना, कनवाई यूनियन के अमरजीत सिंह बाटे, जयनारायण सिंह साधु, शिवनारायण रजक उर्फ चिद्दु, टाटा कमिन्स यूनियन के अरुण कुमार, रमेश करुआ समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे पढ़े रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा)

अनूप सिंह ने अपने वाटसएप के डीपी में लगाया परिवार की तस्वीर और अपने पिता को याद किया.

बेरमो विधानसभा सीट में कैसे हुई थी कांग्रेस के राजेंद्र सिंह की जीत
विधानसभा चुनाव 2019 में बेरमो की सीट से राजेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी. इस सीट से कई बार राजेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव जीतते रहे है. 2019 के चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इसमें पांच दलों को ही पांच हजार से अधिक वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सिंह को 88945 वोट मिला था जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर महतो को 63773 वोट मिला था. राजेंद्र सिंह यहां 25172 वोट से चुनाव जीते थे. राजेंद्र बाबू को कुल 46.88 फीसदी वोट मिला था जबकि भाजपा को कुल 33.61 फीसदी वोट मिला था. तीसरे स्थान पर वहां आजसू थी, जिनके उम्मीदवार काशीनाथ सिंह थे, जिनको कुल 16534 वोट मिले थे जबकि सीपीआइ के आफताब आलम खान को 5695 वोट मिले थे, जो चौथे नंबर पर थे. इसके बाद सारे उम्मीदवार को दो हजार से कम वोट मिले थे. (नीचे पढ़े रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा)

बेरमो का फाइनल रिजल्ट 2020 उपचुनाव :
कांग्रेस के कुमार जय मंगल (अनुप सिंह)-92751
सीपीआइ के बैद्यनाथ महतो-2571
भाजपा के योगेश्वर महतो “बाटुल”-78528
बसपा के लालचन्द महतो-4217
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कालेश्वर रविदास-369
राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी के पंकज प्रसाद-178
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बैजनाथ गोराई-265
मार्क्ससिस्ट को-ऑर्डिनेशन के शंकर घांसी-376
राइट टु रिकॉल पार्टी के सुजीत कुमार वर्णवाल-395
निर्दलीय अजय रेंजन-275
निर्दलीय कैलाश चन्द्र महतो-310
निर्दलीय खिरोधर किस्कू-299
निर्दलीय दिनेश कुमार मुन्डा-531
निर्दलीय द्वारका प्रसाद लाला-1423
निर्दलीय समीर कुमार दास-578
निर्दलीय सुनिता टुडू-2517
नोटा-2098
कुल–187681

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jharkhand-by-election-हेमंत सोरेन की सरकार लिटमस टेस्ट में पास, भाजपा के लिए बढ़ी चिंता, दुमका व बेरमो में कर चुके थे भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता से लेकर तीन पूर्व सीएम, फिर भी हार गयी, यक्ष प्रश्न-क्या झारखंड भाजपा में बड़े बदलाव की जरूरत, अर्जुन मुंडा को केंद्र में भेजने का परिणाम तो नहीं ?-त्वरित टिप्पणी

jharkhand-diwali-kali-puja-guidelines-झारखंड सरकार ने दिवाली और काली पूजा को लेकर जारी किया गाइडलाइन, सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, पंडालों में प्रसाद या भोग वितरण पर रोक, जानें क्या-क्या होगी पाबंदी, छठ को लेकर अब तक गाइडलाइन का इंतजार

jamshedpur-surya-mandir-सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में विवाद गहराया, रघुवर और टीम के खिलाफ सूर्य मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त डीसी से मिले, कहा-कमेटी के कुछ लोग विवाद पैदा कर रहे है, विवाद बढ़ जायेगा तो फिर मत बोलियेगा-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur ngo – हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप: रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व

Jamshedpur ngo – हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप: रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

जमशेदपुर: "दीपक सिर्फ मिट्टी का एक पात्र नहीं, बल्कि अंधेरे को चीरकर उम्मीद जगाने का प्रतीक है. जब यह दीप...

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से मोपेड टकरायी, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से मोपेड टकरायी, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की...

Jamshedpur fire – बिष्टुपुर के एक मकान में लगी आग, बाइक जलकर राख, देखिए – video

Jamshedpur fire – बिष्टुपुर के एक मकान में लगी आग, बाइक जलकर राख, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप रविवार देर रात...

Jamshedpur firing – आजादनगर में दीवाली के बीच चली गोलियां, इलाके में हड़कंप, दो घायल, देखिए – video

Jamshedpur firing – आजादनगर में दीवाली के बीच चली गोलियां, इलाके में हड़कंप, दो घायल, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच...

Horoscope Know Your Day Monday 9th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 9 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Monday 9th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 9 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

मेष राशिआपका नकारात्मक व्यवहार सेहत के लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर...

Jamshedpur good news :  जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video

Jamshedpur good news : जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अथक प्रयासों से 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट...

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड स्थित डिस्काउंट मेडिकल की छत पर रविवार को अचानक आग लगने से...

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड स्थित मुखी समाज बस्ती में शनिवार देर रात नशाखोरी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ngo – हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप: रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से मोपेड टकरायी, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Jamshedpur fire – बिष्टुपुर के एक मकान में लगी आग, बाइक जलकर राख, देखिए – video

Jamshedpur firing – आजादनगर में दीवाली के बीच चली गोलियां, इलाके में हड़कंप, दो घायल, देखिए – video

Jamshedpur good news : जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News