
रांची/दुमका/बेरमो : झारखंड के दुमका के उपचुनाव में झामुमो के बसंत सोरेन जीत गये है. बसंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई है जबकि गुरुजी शिबू सोरेन के छोटे बेटे है. झामुमो के बसंत सोरेन को कुल 79964 मत मिले है जबकि भाजपा की लुइस मरांडी को कुल 73524 मिले यानी कुल 6440 मतों से भाजपा की लुइस मरांडी पराजित हो गयी है. इस चुनाव में झापीपा के सूर्य सिंह बेसरा ने भी चुनाव लड़ा था, जिसमें वे पांच सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाये. दूसरी ओर, पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले बसंत सोरेन ने दुमका में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह गठबंधन की जीत है. इससे भाजपा को मालूम चल गया है कि वे लोग कहा है. जनता अब भी झामुमो से प्यार करता है और आगे भी करता रहेगा. उन्होंने कहा कि वे लोग जीत के प्रति आश्वस्त थे. शुरूआती दौर में जरूर लुइस मरांडी आगे चल रही थी, लेकिन ऐसा होता है, चुनाव में रिजल्ट अंत तक आता है, जो सुखद रहा और अब संथाल परगना का विकास शुरू होगा. (नीचे पढ़े 2019 और 2020 का रिजल्ट)
2019 में दुमका में हेमंत सोरेन ने दी थी मंत्री रही लुइस मरांडी को पटखनी, जीत का अंतर 2020 में घटा
दुमका सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की थी. हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार में मंत्री लुइस मरांडी को चुनाव में हराया था. दुमका सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 45.86 फीसदी वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रही लुइस मरांडी को कुल 40.91 फीसदी वोट मिला था. झाविमो के उम्मीदवार को 3156 वोट जबकि जनता दल के मार्शल टुडू को 2357 वोट मिले थे. दुमका से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें से 12 उम्मीदवार की जमानत ही जब्त हो गयी थी. यहां चुनाव में हेमंत सोरेन को कुल 81007 वोट मिले थे जबकि भाजपा की लुइस मरांडी को कुल 67819 वोट मिले थे. हेमंत सोरेन ने यहां मंत्री रही लुइस मरांडी को 13188 मत से पराजित किया था. इस तरह 2020 के चुनाव में जीत का अंतर घटा है. पहले हेमंत सोरेन 13188 मत से जीते थे जबकि अभी उनके भाई बसंत सोरेन 6440 मतों से जीते है. (नीचे पढ़े कौन है बसंत सोरेन, करोड़पति कैसे है बसंत)
करोड़पति है बसंत सोरेन
झामुमो के नवनिर्वाचित दुमका से विधायक बसंत सोरेन खुद करोड़पति है. उनकी चल संपत्ति 1 करोड़ 51 लाख 23 हजार 306 रुपये का है जबकि अचल संपत्ति की कीमत 3 करोड़ 26 लाख रुपये की है. उनकी पत्नी हेमलता सोरेन की कुल अचल संपपत्ति 11 लाख 61 हजार 663 रुपये की है जबकि चल संपत्ति 55 लाख 48 हजार 459 रुपये की है. उनका निजी व्यवसाय को ही आय का श्रोत बताया गया है. बसंत सोरेन के पास एक इनोवा क्रिस्टा है जबकि हुंडई आइ-10 कार भी उनके पास है, जिसकी कीमत 21 लाख 93 हजार 67 रुपये है. उनके पास एक पिस्तौल है, जिसकी कीमत 1 लाख 52 हजार 750 रुपये है. उनके पास रांची, बोकारो समेत कई जगह पर फ्लैट और जमीन है. उनके खिलाफ कोई एफआइआर नहीं है. उनके नाम से दो करोड़ 51 लाख 906 रुपये का बैंक लोन भी है. वे खुद अमरपुर हाई स्कूल से मैट्रिक पास की है.ह 1993 में दसवीं की परीक्षा पास की है. उनके पास कोई प्रोफेशनल डिग्री नहीं है. दस लाख की एलआइसी का पॉलिसी है जबकि बैंक बैलेंस 19 लाख 23 हजार 570 रुपये है. पत्नी के पास गोलड् और कई ज्वेलरी है, जिसकी कीमत 65 लाख 48 हजार 469 रुपये की है. उनकी दो बेटी तारा सोरेन और टनी सोरेन है. (नीचे पढ़े 2020 के उपचुनाव का फाइनल रिजल्ट)
दुमका का रिजल्ट एक नजर में : (कुल 18 राउंड)
झामुमो के बसंत सोरेन-79964
भाजपा के लुइस मरांडी-73524
अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के दुलार मरांडी-1493
झापीपा के सूर्य सिंह बेसरा-464
निर्दलीय जगरनाथ पुझार-353
निर्दलीय प्रदीप टुडू-215
निर्दलीय बाबूधान मुर्मू-485
निर्दलीय मायकल हेम्ब्रम-466
निर्दलीय मुकेश कुमार देहरी-371
निर्दलीय डॉ श्रीलाल किस्कू-605
निर्दलीय संजय टुडू-836
निर्दलीय सुनीता मुर्मू-1860
नोटा-3661
कुल मत-164297












