रांची : झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को शाम 4 बजे बुलायी गयी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, गुरूवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस बैठक के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची आ जायेंगे. इसको लेकर तैयारी की गयी है. बताया जाता है कि कई सारे पेंडिंग मामले को लेकर प्रस्ताव तैयार है. इन सारे प्रस्तावों को कैबिनेट में ले जाया जायेगा, जिसके बाद इसकी मंजूरी दी जायेगी.



