रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 16 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. घाटशिला उपचुनाव के बीच यह कैबिनेट मीटिंग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसमें कई सारी योजनाओं को मंजूरी मिलेगी. इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, गुरूवार 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. बताया जाता है कि लंबे समय के बाद यह मीटिंग बुलायी गयी है. इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है.



