रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 मई गुरुवार को कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक बुलायी है. राज्य मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक गुरुवार 15 मई को शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. मीटिंग ऐसे समय में बुलायी गयी है, जिस समय युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है. वहीं, राज्य के कई जिलों में कई सारी गड़बड़ियां मंइयां सम्मान योजना को लेकर हो रही है. ऐसे में सरकार को कोई बड़ा फैसला ले सकती है. युवाओं के पैसे देने समेत कई मसले लंबित है. इन सारे मसलों को लेकर भी सरकार फैसला ले सकती है.




