देवघर: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के देवघर पहुंचे, जहां पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत करते हुए जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी भी साझा की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी तैयारियां की गई हैं.(नीचे भी पढ़े)
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड में बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के लिए आयोजित विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने फील्ड स्तर के अधिकारियों से सीधा संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण और फॉर्म प्रोसेसिंग से जुड़ी उनकी सभी शंकाओं और तकनीकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया.वहीं मंगलवार शाम को वे दुमका में एसआईआर को लेकर आयोजित प्रमंडलीय बैठक में शामिल होंगे, जहां निर्वाचन कार्यों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.







