
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी ही पार्टी में छठ पर्व को लेकर घिर गए है. कांग्रेस के नेताओं ने ही उनको घेरा है. झारखंड सरकार का छठ पूजा को लेकर जारी गाइडलाइन के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और इसका विरोध भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में आज छठ पूजा समिति ने आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर सरकार को अपने निर्णय को बदलने का आग्रह किया नहीं तो जनता और सरकार के बीच टकराव भी हो सकता है. वही झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों की भावना से अवगत कराएंगे और कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे.

धर्म और आस्था को ध्यान में रखकर नियम मे संशोधन करने की मांग
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने आस्था का महापर्व छठ पर राज्य सरकार द्धारा जारी किए गए नियम को लोगों की भावनाओं और महापर्व की गरिमा के अनूकूल बताया हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था को ध्यान में रखकर ही राज्य सरकार को फैसला लेना चाहिए। उन्होने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आस्था के महापर्व छठ पर लिए गए नियम मे संशोधन करने की अपील की हैं। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि कम से कम बिहार की तरह तालाब में छठ करने की अनुमति मिलनी चाहिए। नदी-तालाब सब जगह पाबंदी लगा देंगे तो लोग कहां जाएंगे। छठ महापर्व के आयोजन (अध्र्य देने) की अनुमति देते हुए इसके दौरान मास्क के प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानको का अनुपालन का दिशा-निर्देश निर्गत किया जा सकता हैं।








