जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के झारखंड स्टेट काउंसिल का पुर्नगठन किया गया. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नयी कमेटी का गठन किया गया. इसके तहत सीआइआइ झारखंड के नये चेयरमैन दिलू पारीख बनाये गये, जो वैदेही मोटर्स के निदेशक है. वहीं, वाइस चेयरमैन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम को बनाया गया. वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए यह नयी कमेटी बनायी गयी है. दिलू पारीख वर्तमान में वैदेही मोटर्स के डायरेक्टर है और जमशेदपुर में ही पले और बढ़े है. (नीचे भी पढ़ें)
ऑटोमोबाइल कंपनी मर्सिडीज बेंज और टाटा मोटर्स कॉमर्शियल के डीलर है. वहीं, वे फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े रहे है. गोल्फ और हवाई जहाजों का कलेक्शन रखने वाले दिलू पारीख ने कहा कि वे लोग चाहते है कि राज्य का विकास हो और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हम लोग काम करेंगे. वहीं, नये वाइस चेयरमैन बने डीबी सुंदर रामम ने भी कहा कि झारखंड के औद्योगिक विकास के साथ ही उद्योगों और कारोबार के अनुकूल कैसे माहौल बनाया जाये, इसकी कोशिश होगी.


















