• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm meets nda representatives : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव, देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड का अहम योगदान

May 3, 2026
in खबर
0
jharkhand cm meets nda representatives : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव, देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड का अहम योगदान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक एवं खनिज संपदाओं का धनी राज्य है. झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा इस राज्य को अलग और अनोखी पहचान प्रदान करती हैं. यहां की जनजातीय संस्कृति और परंपराएं इस राज्य की धरोहर हैं. हमारा राज्य विश्व प्रसिद्ध परंपराओं को लेकर जाना जाता है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपने प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यहां एक बेहतर खेल नीति बनाई है जिसके तहत खेल एवं खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म दिया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)

झारखंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, हॉकी, आर्चरी सहित कई विभिन्न खेलों में एक अमिट पहचान बनाई है. भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित झारखंड की 50 प्रतिशत खिलाड़ी ने अपनी जगह बना रखी है। क्रिकेट जगत के प्रसिद्ध खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, आर्चरी की प्रसिद्ध खिलाड़ी दीपिका कुमारी भी इसी राज्य से हैं. खेल के क्षेत्र में झारखंड मजबूत प्रदेश है। जनजातीय समुदाय के कई युवा महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने सीमित संसाधन के बावजूद बेहतर कर दिखाया है जो इस राज्य के लिए गर्व का विषय है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है. राज्य में सरकारी विद्यालयों को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड करने का कार्य किया गया है. इन विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है. राज्य सरकार कई निजी शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर यहां के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है. (नीचे भी पढ़े)

हमारी सरकार ने यूनिवर्सिटी बिल भी कैबिनेट से पास कराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में 10 मेडिकल कॉलेज स्वयं चला रही है इसके अलावा कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी चलाए जा रहे हैं. यहां बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेज भी संचालित हैं. राज्य सरकार ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया है. कई नए पॉलिटेक्निक कॉलेज भी बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत बिना कोई गारंटी के 15 लाख रुपए ऋण प्रदान किए जाने का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह सोच है कि गरीबी के कारण हमारे बच्चे-बच्चियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न न हो इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग सेक्टर की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में उद्योग का एक बेहतर इतिहास रहा है. टाटा, एचईसी के साथ-साथ स्टील एवं फर्टिलाइजर इंडस्ट्री जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां हमारे राज्य में स्थापित हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर यह राज्य उद्योग के क्षेत्र में काफी बेहतर है. (नीचे भी पढ़े)

राज्य सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर नीति भी बनाई है, जिसके तहत निवेशक झारखंड में निवेश करने हेतु इच्छुक भी हैं. झारखंड ने पहली बार विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) के वार्षिक सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में विश्व आर्थिक मंच में मिले अनुभवों का राज्यवासियों को काफी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में उद्योग की बेहतर संभावनाएं हैं. इन संभावनाओं पर हमारी सरकार कार्य कर रही है जिसका प्रतिफल आने वाले दिनों में हमें अवश्य प्राप्त होगा. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि आप धनबाद जिला स्थित झरिया का जरुर विजिट करें. झरिया में अंडरग्राउंड फायर है जिसे रोक पाने का कोई बेहतर मेकैनिज्म अभी तक नहीं बनाया जा सका है. इस समस्या की पूरी जानकारी केंद्र सरकार को भी है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड का अहम योगदान है. रेलवे सेक्टर में भी सबसे अधिक राजस्व झारखंड से मिलता है. खनिज संपदाओं की सबसे अधिक ट्रांसपोर्टिंग भी इसी राज्य से की जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश में सबसे ज्यादा तसर, सिल्क, लाह प्रोड्यूस करने वाला राज्य है. राज्य सरकार फेडरेशन बनाकर फॉरेस्ट प्रोड्यूस को प्रमोट करने का कार्य कर रही है. लाह, रेशम, महुआ इत्यादि वनोपज का उचित मूल्य यहां के किसानों को मिले इस हेतु प्रोसेसिंग सेंटर तथा बाजार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर सेक्टर में सकारात्मक कार्य कर रही है. झारखंड की बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है. यहां कृषि-खेती कार्य के साथ-साथ पशुपालन एक महत्वपूर्ण पहलू है. राज्य सरकार पशुपालन को प्रमोट कर रही है. जनजातीय समाज में पशुपालन के कई मायने हैं. जो लोग पशुपालन से जुड़ेंगे उनके घर दूध, चिकन, मछली, अंडा की उपलब्धता रहेगी, जिससे उन्हें पौष्टिक भोजन मिल सकेगा साथ ही आय के स्रोत भी बढ़ेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट में भी हमारी सरकार कार्य कर रही है. ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु कार्य योजना बनाकर हम आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से नक्सली घटनाओं में भी भारी कमी आई है। राज्य सरकार नक्सली मुक्त झारखंड बनने को लेकर प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टी इंडस्ट्रीज की चर्चा करते हुए कहा कि देश में चाय उद्योग की जिम्मेदारी ट्राइबल पोपुलेशन संभालते हैं. पिछले कई दशकों से चाय उद्योग में झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार इत्यादि राज्यों के जनजातीय समुदायों को शिफ्ट किया गया है. जनजातीय समुदाय के लोग काफी सरल और आत्मसम्मानी होते हैं। हमारी सरकार इन समुदायों को उनका हक अधिकार देने का कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय आर्थिक और बौद्धिक रूप से कमजोर होने के कारण इस राज्य में पलायन की समस्या है जो राज्य सरकार के लिए एक चुनौती बन रही है. (नीचे भी पढ़े)

हमारी सरकार वूमेन, चाइल्ड एवं लेबर ट्रैफिकिंग पर किस प्रकार रोक लगाई जाए इसके लिए उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के सदस्यों मुख्यमंत्री से राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की सराहना की. मुख्यमंत्री ने सदस्यों से कहा कि देश में झारखंड पहले ऐसा राज्य है जहां लगभग 53 लाख महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है. प्रत्येक माह 2500 रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं. इस योजना के सफल संचालन से यहां की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनी हैं. मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सप्ताह में 6 दिन अंडा सहित पौष्टिक भोजन दिए जाने की स्कीम्स को भी सराहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी स्कीम से बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने में सहायता मिल रही है. आने वाले समय में और बेहतर कर सके इस निमित्त कार्य योजना बनाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने सर्वजन पेंशन योजना की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में सभी पात्र लोगों को सर्वजन पेंशन योजना प्रदान करने का कार्य किया है. इस योजना के तहत लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन से आच्छादित किया गया है. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, सचिव ग्रामीण विकास विभाग के श्रीनिवासन, सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मनोज कुमार, सचिव उद्योग विभाग अरवा राजकमल, सचिव पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेल विभाग मनोज कुमार, राष्ट्रीय रक्षा महाविद्ययालय (एनडीसी) के मेजर जेनरल हरतेज सिंह बजाज, ब्रिगेडियर एनडीसी सुरवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी तथा 5 देशों के सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Sharp Bharat

Sharp Bharat

Related Posts

Weather alert : चक्रवाती तूफान के पहले येलो अलर्ट, यहां बनने लगा निम्न दबाव
खबर

Weather alert : चक्रवाती तूफान के पहले येलो अलर्ट, यहां बनने लगा निम्न दबाव

October 24, 2026
Saraikela accident : कुकड़ू में सड़क हादसा, एक की मौत, विरोध में सड़क जाम
खबर

Saraikela accident : कुकड़ू में सड़क हादसा, एक की मौत, विरोध में सड़क जाम

October 24, 2026
jamshedpur gangster akhilesh singh big relief : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आर्म्स एक्ट के मामले में किये गये बरी, नहीं टिक पायी सरकार की दलील
खबर

jamshedpur gangster akhilesh singh big relief : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आर्म्स एक्ट के मामले में किये गये बरी, नहीं टिक पायी सरकार की दलील

October 24, 2026
Next Post
jharkhand investiment : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का शुभारंभ, 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव, 46,555 हज़ार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार का होगा सृजन

jharkhand investiment : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का शुभारंभ, 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव, 46,555 हज़ार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार का होगा सृजन

Jamshedpur shab e barat : शब ए बरात पर देर रात तक गुलजार रहे जमशेदपुर के कब्रिस्तान, मरहूम परिदनों की मगफिरत के लिए उनकी कब्रों पर की गई दुआ, अपने जाने-अनजाने में किये गुनाहों की माफी के लिए भी दुआ की

Jamshedpur shab e barat : शब ए बरात पर देर रात तक गुलजार रहे जमशेदपुर के कब्रिस्तान, मरहूम परिदनों की मगफिरत के लिए उनकी कब्रों पर की गई दुआ, अपने जाने-अनजाने में किये गुनाहों की माफी के लिए भी दुआ की

jugsalai nagar parishad bjp : जुगसलाई की चेयरमैन प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में हुई सभा, भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीताने का संकल्प, बुधवार को करेंगी नामांकन, देखिये video

jugsalai nagar parishad bjp : जुगसलाई की चेयरमैन प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में हुई सभा, भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीताने का संकल्प, बुधवार को करेंगी नामांकन, देखिये video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News