
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमिटी की प्रथम बैठक (जूम मीटिंग) को-ऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में कमिटी के संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सदस्य नेता विधायक दल आलमगीर आलम, उपनेता विधायक दल प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत शामिल हुए. ज्ञात हो कि कोऑर्डिनेशन कमिटी ( समन्वय समिति) की राज्यस्तरिय बैठक हर महीने के प्रथम सप्ताह में 5 तारीख के पूर्व, जिलों में 10 तारीख के पूर्व एवं प्रखंडों में यह बैठक महीने के 15 तारीख के पूर्व होना हुआ है. को-ऑर्डिनेशन कमिटी की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए कमिटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय ने गिरिडीह में तीनदिवसीय चिंतन शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सभी के अनुशासनपूर्ण सहयोग, उद्देश्यपूर्ण सहभागिता ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती दी है, संगठन को नयी ऊर्जा मिली है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया एवं जिम्मेवारी स्पष्ट हो. चुने हुए प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय हो. जिम्मेदारी एवं जवाबदेही स्पष्ट हो एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर उनके मूल्यांकन की प्रक्रिया एवं उन्हें उचित स्थान देने की प्रक्रिया तय हो, जिससे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अपनी राजनीतिक भुमिका मजबूती के साथ निभा सके, इसलिए संगठन के अंतिम इकाई तक पहुंचकर संवाद आवश्यक है इसलिए प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए हम सभी को लगना है. प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमंडलीय सम्मेलन की तैयारी की जानकारी बैठक में दी. नेता विधायक दल आलमगीर आलम ने भी चिंतन शिविर की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने मौजूदा बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखने का काम किया है. पार्टी कार्यक्रमों के साथ साथ सरकार के जनहितैषी योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के लिए भी संगठन को तैयार करना होगा इसलिए कार्यकर्ता संवाद जरूरी है. पांचों प्रमंडलीय सम्मेलन की हम सभी को जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर निचले इकाई के कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण के लिए सदस्यता अभियान को हम सभी को समग्र प्रयासों से सफल बनाने के लिए लगना होगा, जिस तरह चिंतन शिविर को हम लोगों ने सफल बनाया है, बूथस्तरीय, प्रखंड कमिटी और जिला कमिटी के लोगों की उपस्थिति इन सम्मेलन मे सुनिश्चित हो उनकी बातों को ज्यादा से ज्यादा सुना जाए. पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पहचान एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया निरन्तर चलनी चाहिए. मोर्चा, प्रकोष्ठ का मुख्य संगठन के साथ समन्वय सुनिश्चित हो. संगठन जिला और प्रखण्ड में संवाद स्थापित कर जमीनी मुद्दों पर समाधान या आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जाए ताकि पार्टी का जनाधार बढ़े. को-ऑर्डिनेशन कमिटी के सभी सदस्यों ने कमिटी की बैठक को जिला एवं प्रखंड स्तर तक निरंतर आहूत किये जाने पर बल देते हुए जल्द से जल्द सांगठनिक कमिटी को गठित करने को जरुरी बताया. साथ ही साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने की बात कही. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देश दिया कि शनिवार से आरंभ होने वाले प्रमंडलीय सम्मेलन कार्यक्रम में संबंधित प्रमंडल के अंतर्गत सभी जिले के अध्यक्ष व पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष व पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व सांसद व विधायक, संबद्ध प्रमंडलों के लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, सभी अग्रिम संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी, जन-जागरण अभियान के प्रभारी या सह-प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सदस्यता जिला व विधानसभा प्रभारी, वर्तमान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत के अध्यक्ष व पदाधिकारी, साथ हीं को-आपरेटिव, एनजीओ और अन्य मुख्य संगठनो के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जो इस उपरोक्त श्रेणी मे नहीं आते है, परन्तु कांग्रेस विचारधारा से संबंध रखते है कि उपस्थिति सुनिश्चित हो. (नीचे देखे कोल्हानस्तरीय बैठक की तैयारी)

कांग्रेस की कोल्हान प्रमंडलीय स्तर बैठक 13 मार्च 2022 को जमशेदपुर में होना तय
कांग्रेस की कोल्हान प्रमंडलीय स्तर की बैठक 13 मार्च को जमशेदपुर में होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है. इस निमित पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन प्रमंडलीय स्तर बैठक कर सांसद गीता कोड़ा ने तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान जमशेदपुर के कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां, रमा खलखो समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.





