
अभय तिवारी / गढ़वा : कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में गढ़वा पहुचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंत्री बादल पत्रलेख पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई कांग्रेसी नेता पहुचे गढ़वा । गढ़वा मे इन सभी कांग्रेसी नेताओ का हुआ भव्य स्वागत ।कल सुबह नौ बजे कांग्रेस के नेताओं द्वारा रंका मोड़ से भारत जोड़ो यात्रा का शुरुआत की जायेगी । इसमे कांग्रेस के मंत्री सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
यहाँ पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत झारखण्ड में 3500 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। इसके तहत गांव-गांव, शहर, मुहल्ला, प्रखंड, पंचायत से होकर यह यात्रा गुजरेगी। उन्होंने बताया की इसमें कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठन, मंत्री, जिलों के प्रभारी, कार्यकर्त्ता सहयोग करेंगे. इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और पार्टीजनों में उत्साह है। यह यात्रा नफरत को मोहब्बत में बदलने का एक प्रयास है।




