जमशेदपुर : रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारिणी की बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार साहू ने टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार, पोटका प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम दास, गोविन्दपुर अध्यक्ष सुरेश प्रसाद के साथ शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह एवं प्रभारी चैन सिंह शामले को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में झारखंड सरकार व विभागीय मंत्री से बात कर पोटका में मंडी बनवाकर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग की गई है. इस विषय में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नें आश्वासन भी दिया कि वे सरकार एवं विभागीय मंत्री से मिलकर इस विषय पर अवश्य बात करेंगे और इस काम को पूरा कराने का प्रयास करेंगे.











