
रांची/हजारीबाग : झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कांग्रेस में नयी जान फूंकने के लिए काफी मेहनत करना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में वे फिर से झारखंड के दौरे पर आये. वे झारखंड पहुंचे, जहां उनका पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद वे सीधे सड़क मार्ग से हजारीबाग चले गये, जहां उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता समेत तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. कांग्रेस को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकने के लिए कांग्रेस प्रभारी लगातार मीटिंग के बाद प्रमंडल स्तरीय बैठकें शुरू कर दी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

हजारीबाग में अविनाश पांडेय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं, सरकार और संगठन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होने से ना सिर्फ सरकार में बेहतर कामकाज होगा,बल्कि गठबंधन को भी ताकत मिलेगी एवं पार्टी की आतंरिक लोकतंत्र को भी मजबूती मिलेगी. अविनाश पांडेय ने कहा कि चिंतन शिविर से जो संवाद निकला है, उसे पूरे राज्य में कार्यकर्ताओं के बीच ले जाना है. राहुल गांधी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है. (नीचे देखे पूरी खबर)

सदस्यता अभियान को एक मिशन के रुप में लेते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए सदस्य बनाना है. आपको बता दें कि राज्य में लगातार प्रमंडलस्तरीय मीटिंग हो रीह है. इस कड़ी में दुमका में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय मीटिंग 6 मार्च को होगी. रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की मीटिंग 7 मार्च को होगी. वहीं, पलामू प्रमंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन 12 मार्च को पलामू में ही होगा. वहीं कोल्हान का प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन जमशेदपुर में ही 13 मार्च को होगा, जिसको लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है.






