
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची लोकसंकट मोचन हनुमान मंदिर विवाद में शनिवार को पुनः एक बार फिर चंदा उगाही का मामला जोरो से उठा. ज्ञात हो कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब साकची के एक व्यापारी तथा रघुवर गुट के माने जा रहे सनातन उत्सव समिति के सदस्य रमेश प्रसाद यादव ने एसडीओ कोर्ट में पेटिशन फ़ाइल कर कोर्ट के समक्ष कहा कि मंदिर की मूर्ति के एवज में उनसे 50000 रुपये मंदिर के लिये गए. शनिवार को पुनः साकची लोक संकट मोचन हनुमान मंदिर मामला में एसडीओ कोर्ट में दोनों पक्षों की पेशी हुई. पेशी के दौरान लोक संकट मोचन हनुमान मंदिर के अधिवक्ता रविशंकर पांडेय ने पुनः मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की बात. उन्होंने कहा कि मामला चूंकि वित्तीय गबन का है इसलिए इसकी समुचित अनुसंधान के लिये उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है. लोक संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रवक्ता रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि विपक्षी लोगो की मंशा मंदिर को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के रूप में इस्तेमाल करने की है और ऐसा हम कभी नही होने देंगे.






